मुखपृष्ठ

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2011

अपना चेहरा कभी अख़बार को देता हूँ ।

जो भी मिल जाता है घर बार को देता हूँ।
या किसी और तलबगार को देता हूँ।
धूप को दे देता हूँ तन अपना झुलसने के लिये
और साया किसी दीवार को देता हूँ।
जो दुआ अपने लिये मांगनी होती है मुझे
वो दुआ भी किसी ग़मख़ार को देता हूँ।
अब भी अगर कोई नहीं है, न सही
हक़ तो मैं पहले ही हक़दार को देता हूँ।
जब भी लिखता हूँ मैं अफ़साना यही होता है
अपना सब कुछ किसी किरदार को देता हूँ।
ख़ुद को कर देता हूँ कागज़ के हवाले अक्सर
अपना चेहरा कभी अख़बार को देता हूँ ।

मंगलवार, 16 अगस्त 2011

क्यों की विचार बदलेगा तो परिणाम बदलेगा .....

हमारा देश आज़ाद हुआ है मगर हमारे विचार आज भी गुलाम है स्वार्थ के, लालच के.... किसी को किसी भी तरह की हनि पहुंचाते वक़्त हम जरा भी इस देश इस समाज के बारे मै नहीं सोचते.... सिर्फ अपने फायदे के लिए.... क्यों की हमे अपना घर अपना परिवार दिखाई देता है
और हम आज ही के दिन याद करते है और भूल जाते है आने वाले छे महीने के लिए .... की कोई दिन आया था कभी देश का ....
सिर्फ जरुरत है विचार बदने की ....क्यों की विचार बदलेगा तो परिणाम बदलेगा ......

बुधवार, 27 जुलाई 2011

भ्रष्ट नेता चालीसा
l वाह रे वाह नेता दमदार l
ll कैसा फैलाया हैं मायाजाल ll
l हर क्षेत्र में ये पारंगत l
ll क्षण में बदले अपनी फितरत ll
l बुद्धिवान गुनी अति चातुर l
ll देश का पैसा खाने को आतुर ll
l चोर डाकू के तुम रखवाले l
ll इनकी मदद करे बिन पैसा ले ll
l देश दुनिया में आग लगाई l
ll अपने घर पर साज सजाई ll
l चले ये मंत्री सांप की चाल l
ll करे देश का बंटाधार ll
l करते-रहते गड़बड़ घोटाला l
ll अपने हाँथ करे मुंह काला ll
l एक दुसरे की कुर्सी खिंचावे l
ll अपने सिर के बाल नुचावें ll
l देश की जनता मरती भूखी-प्यासी l
ll देते नहीं एक भी सुखी रोटी ll
l नाम किया हैं अब बदनाम l
ll देश को करे लहुलुहान ll
l देश की जनता पर करे हैं वर l
ll मचा हैं कैसा हाहाकार ll
l भारत को नौच-नौच के खावे l
ll बन्दर जैसा नाच नचावे ll
l रावन होत अब शर्मिंदा l
ll मुझे बड़ा कौन ये दरिंदा ll
l जा-जय-जय इनकी सरकार l
ll बंद करो ये अत्याचार ll