मुखपृष्ठ

बुधवार, 4 मई 2011

तुम्हारा ख़याल बुनता हूँ...

याद है तुम्हें..... वो रात
जब जिस्म की सलाइयों में....
दो रूहें पिरोकर हमने....ज़िन्दगी का पैरहन बुना था...
मगर एक रोज़ तुमने...किसी अजनबी से....
उसकी तिजारत कर ली....
उधेड़कर तुमने उसको....जाने कैसे...
किसी और सलाई में बुन डाला
और मैं...उधेड़ रूह में.....अब तक
तुम्हारा ख़याल बुनता हूँ...

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2011

बहार आने मै

बस इक झिझक है हाले दिल सुनाने मै
की तेरा जिक्र भी आएगा इस फ़साने मै 
बरस पड़ी थी जो रुखा से नकाब उठाने मै 
वो चांदनी है अभी मेरे गरीब खाने मै 
इसी मै इश्क की किस्मत बदल भी सकती थी 
जो वक़्त बीत गया मुझको आजमाने मै 
ये कह के टूट पड़ा शाखे -गुल से आखरी फुल 
अब और देर है कितनी बहार आने मै 
                                    -  कैफ़ी आजमी

गुरुवार, 28 अप्रैल 2011

विचार जिन्दगी है क्यों की जैसा हम विचार करेंगे वैसे ही परिणाम सामने आएंगे और जिन्दगी के साथ हमारा भविष्य भी वैसा ही बन जायेगा ! विचार से ही हम गरीब है और विचार से ही हम आमिर है .... आज के समय मै सबसे ज्यादा गरीब सिर्फ विचार है .... क्यों की आज का युवा सोचता नहीं विचार करता नहीं है और भविष्य अंधकारमय हो जाता है ...

बुधवार, 20 अप्रैल 2011

मुझे लगता है लोकपाल बिल, भष्टाचार रोकने के लिए नहीं है, ये  भष्टाचार करने वालो के लिए कड़ी सजा का काम करेगा ..... और संसद मै पास होने के पहले ही लोकपाल बिल को ये नेता इतना लचीला कर देंगे की भष्टाचार से बचने का रास्ता भी निकाल लेंगे ......
जो खुद की सेवा करे, वो "नेता "
और जो जनता की सेवा करे वो "प्रणेता".......... 
नेताओ के तो कई उदहारण है इनकी तो गिनती ही नहीं है .....
पर "प्रणेता" के एक ही उदहारण " लालबहादुर शास्त्री"