तू नहीं मिला था जब
अकेला था मगर इतना नहीं था
रास्ता तो था मेरे साथ मगर
मंजिल का पता नहीं था
तुझसे मिला तो लगा जिंदगी को
मैने इस तरह कभी जिया तो नहीं था
जो खुशबु बिखेरता है मेरे हर सु
वो तू था गुलाब नहीं था
भीगता रहा हूँ उम्र भर धुप मै
पहले कभी गेसुओ का सहारा नहीं था
आज जो लिखा है मैने तुम्हारे लिए
पहले कभी इस तरह लिखा नहीं था
तू नहीं मिला था जब
अकेला था मगर इतना नहीं था

1 टिप्पणियाँ:
sundar prastuti
http://sanjaykuamr.blogspot.com/
एक टिप्पणी भेजें